CLOSE ADS
CLOSE ADS

प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में जतिन ने किया झारखंड का प्रतिनिधित्व : भारत के पीएम और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रहीं शामिल, गोआना के राष्ट्रपति सहित कई देशों के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद


दुमका : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में युवा प्रवासी भारतीय दिवस संस्थान द्वारा मध्यप्रदेश के इंदौर में आठ से दस जनवरी तक आयोजित 17वें प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में दुमका के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित एनएसएस स्वयंसेवक जतिन कुमार ने झारखंड का प्रतिनिधित्व किया।

प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में जतिन ने किया झारखंड का प्रतिनिधित्व : भारत के पीएम और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रहीं शामिल, गोआना के राष्ट्रपति सहित कई देशों के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद


 कार्यक्रम का थीम "प्रवासी अमृत काल में भारत की प्रगति के लिए विश्वसनीय भागीदार" था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गोआना के राष्ट्रपति एवं भारत के राष्ट्रपति शामिल थे। साथ ही युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा अन्य देशों के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में पूरे भारत से 30 एनएसएस स्वयंसेवकों का चयन किया गया था। 

कार्यक्रम में भारतीय युवाओं के साथ-साथ 11 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सदस्य भी शामिल रहे। आने वाले कार्यक्रम में मुख्य रुप से सूरीनाम के राष्ट्रपति, गबन के प्रधानमंत्री, बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्री, पनामा के विदेश मंत्री परिषद के पांच मंत्री, अमेरिका, जापान, इजराइल, कनाडा के काउंसलर, मलावी के हाई कमिश्नर, थाईलैंड, सिंगापुर के वाइस काउंसलिंग के आने की उम्मीद है। 

कार्यक्रम में जतिन कुमार को भारत सरकार के द्वारा आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर जतिन ने युवा खेल मंत्रालय, भारत सरकार मंत्रालय के मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ शिष्टाचार मुलाकात कर युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए अपील की। मौके पर जतिन कुमार ने गेस्ट ऑफ ऑनर ऑस्ट्रेलिया की सांसद सदस्य जेनेटा मैरकरेहास, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान, भारत सरकार के युवा खेल मंत्रालय के अनुराग ठाकुर, राज्य मंत्री युवा खेल मंत्रालय निशीथ के साथ शिष्टाचार मुलाकात की ।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में जतिन ने किया झारखंड का प्रतिनिधित्व : भारत के पीएम और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रहीं शामिल, गोआना के राष्ट्रपति सहित कई देशों के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद "

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel