NSS द्वारा किया गया ऑनलाइन बैठक का आयोजन


साहिबगंज : मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती (12 जनवरी 2022) को "राष्ट्रीय युवा दिवस : एक उत्सव" के रूप में मनाने हेतु ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। 

NSS द्वारा किया गया ऑनलाइन बैठक का आयोजन


यह बैठक झारखंड - बिहार के क्षेत्रीय कार्यक्रम पदाधिकारी पीयूष प्रांजल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से एनएसएस राज्य समन्वयक डॉ. ब्रजेश कुमार के द्वारा झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों के कोऑर्डिनेटरों एवं जिले के नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा - निर्देश दिया गया।

निर्णय लिया गया की एनएसएस द्वारा झारखंड के हर जिले के प्रत्येक विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छह और सात जनवरी को भाषण प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सफल प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार एवं स्मृति प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में सिद्धो - कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कोऑर्डिनेटर डॉ. धनज्नय कुमार मिश्रा, साहिबगंज जिला के एनएसएस नोडल पदाधिकारी डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने प्रमुख रूप से भाग लिया।

आभासी माध्यम से हुई इस बैठक में सभी महाविद्यालयों के अधिकारियों ने अपनी - अपनी तैयारियों पर चर्चा की, साथ ही अधिक से अधिक छात्र - छात्राओं को भाषण व निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की गई। वहीं टीम का चयन कर विश्वविद्यालय एवं राज्य स्तर पर भेजने की बात भी कही गई।

डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि डिग्री कॉलेज के सभी  एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम के सफल और भव्य आयोजन के प्रयास किए जा रहे हैं। 


डॉक्टर रणजीत ने कहा कि वैश्विक मानव मूल्यों के लिए स्वामी विवेकानंद जी का जीवन दर्शन और अध्यात्म दोनों ही छात्र - छात्राओं और युवा - युवतियों के लिए प्रेरणा और आदर्श का श्रोत है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "NSS द्वारा किया गया ऑनलाइन बैठक का आयोजन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel