बजरंगबली की पूजा कर यूपी की तरफ रवाना हुए राहुल गांधी : राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी ने दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 9 दिनों के विराम के बाद आज फिर से शुरू हो गई है।
राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा आज उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के लिए राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का समर्थन मिला है। सत्येंद्र दास ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन किया है।
अयोध्या कांग्रेस के एस के गौतम ने बताया कि सत्येंद्र दास ने पत्र में लिखा है कि वो कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना चाहते थे, लेकिन अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से इसमें हिस्सा नहीं ले सके।
राहुल गांधी को आचार्य सत्येंद्र दास ने दी शुभकामनाएं
सोमवार को राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पत्र लिखकर भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी थीं। मुख्य पुजारी ने इस पत्र लिखा लिखा था कि आपकी देश जोड़ने की यात्रा पूर्ण हो, आप जिस लक्ष्य को लेकर इस यात्रा में चल रहे हों, वो पूरा हो, आप देशहित में जो भी काम कर रहे हों, वो सफल हो। उन्होंने आगे लिखा कि हमारी आपको ये मंगलकामना है कि आपकी यात्रा सफलता पूर्वक अपने लक्ष्य को प्राप्त करे।
ज्ञात हो कि कांग्रेस ने 7 सितंबर को राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। यह यात्रा 30 जनवरी को कश्मीर पहुंचने के बाद पूरी होगी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज मंगलवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की ओर चल पड़ी।
राहुल गांधी 30 जनवरी को श्रीनगर में तिरंगा फहराएंगे और वहीं पर भारत जोड़ो यात्रा का समापन किया जाएगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी राहुल गांधी को यात्रा की सफलता हेतु शुभकामनाएं दी है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "बजरंगबली की पूजा कर यूपी की तरफ रवाना हुए राहुल गांधी : राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी ने दी शुभकामनाएं"
Post a Comment