दिल्ली का "इंडिया गेट", मुंबई का "गेटवे ऑफ इंडिया" या हैदराबाद का "चारमीनार" के बारे में आपने देखा-सुना होगा, आज जानिए बिहार के अपना "इंडिया गेट" के बारे में, सबसे फेमस फोटोशूट और रील प्वाइंट
पटना : दिल्ली का "इंडिया गेट",मुंबई का "गेटवे ऑफ़ इंडिया" या फिर हैदराबाद का "चारमीनार", इन जगहों पर घूमने वालों का ताँता सालों भर लगा रहता है।
ये सभी जगहें भारत की संस्कृति और सभ्यता को दर्शाता है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी की कुछ ऐसा ही एक गेट बिहार में भी मौजूद है, जो काफी ज्यादा आकर्षक है। तो आइए जानते हैं पटना के फेमस सभ्यता द्वार को।
पटना का सभ्यता द्वार
पटना का सभ्यता द्वार गाँधी मैदान से उत्तर बने ज्ञान भवन के पीछे स्थित है, पिछले कुछ सालों में यह स्थान काफी लोकप्रिय हो गया है। इतना ही नहीं, गंगा पथ से अगर आप यात्रा करेंगे, तो इसका कमाल का व्यू मिलेगा। इस द्वार से बिहार की खूबसूरती दिखती है, यही वजह है कि शाम के समय लोग यहां आते हैं। सोशल मीडिया के लिए फोटोशूट हो या इंस्टाग्राम का रील, हर तरह के लोगों का यह फेवरेट डेस्टिनेशन बन चुका है।
बिहार की परंपरा और संस्कृति दिखाती है ये द्वार
सभ्यता द्वार को मौर्य शैली की वास्तुकला के साथ पाटलिपुत्र की प्राचीन महिमा और बिहार राज्य की परंपराओं और संस्कृति को दिखाने के उद्देश्य से बनाया गया है। बिहार के गौरवशाली इतिहास को अपने आप में समेटे इस द्वार की ऊंचाई 32 मीटर है। यह गेट "गेटवे ऑफ इंडिया" से 6 मीटर ऊँची है और इसे 5 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया था।
होती है फ्री एंट्री, सीएम नीतीश ने किया था उद्घाटन
इस सभ्यता द्वार में शांत म्यूजिक हमेशा बजता रहता है, जो शाम के समय लोगों को खूब भाता है। सभ्यता द्वार में एंट्री के लिए कोई टिकट नहीं है, क्योंकि यह द्वार बिहार के गौरव को दिखाता है। द्वार के मेहराब में मेगस्थनीज, अशोक, बुद्ध और महावीर के शिलालेख हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21 मई 2018 को स्मारक का उद्घाटन किया था।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " दिल्ली का "इंडिया गेट", मुंबई का "गेटवे ऑफ इंडिया" या हैदराबाद का "चारमीनार" के बारे में आपने देखा-सुना होगा, आज जानिए बिहार के अपना "इंडिया गेट" के बारे में, सबसे फेमस फोटोशूट और रील प्वाइंट "
Post a Comment