जिस पिच पर एक-एक रन बनाने के लिए तरस रहे थे बल्लेबाज, उसपर रोहित ने लगा दिया शतक, रोहित शर्मा ने शतक जड़कर रचा इतिहास, किया वो कारनामा जो धोनी और कोहली भी नहीं कर पाए


क्रिकेट

नागपुर की जिस पिच पर बल्लेबाज एक-एक रन बनाने के लिए तरस रहे हैं, 

जिस पिच पर एक-एक रन बनाने के लिए तरस रहे थे बल्लेबाज, उसपर रोहित ने लगा दिया शतक, रोहित शर्मा ने शतक जड़कर रचा इतिहास, किया वो कारनामा जो धोनी और कोहली भी नहीं कर पाए


उसपर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शतक जड़ दिया है। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस शतक के साथ ही इतिहास भी रच दिया है। उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है, जो अभी तक कोई भारतीय कप्तान नहीं कर सका है।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया  के खिलाफ नागपुर टेस्ट में शतक जड़ दिया है। सलामी बल्लेबाज करने उतरे रोहित ने टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच के बाद 171 गेंदों पर अपना 9वां टेस्ट शतक पूरा किया। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका पहला ही टेस्ट शतक है। उन्होंने 14 चौके और दो छक्कों की मदद से अपना शतक बनाया। कप्तान के रूप में रोहित का यह पहला टेस्ट शतक है। पिछले साल ही विराट कोहली के पद छोड़ने के बाद रोहित को भारतीय टेस्ट टीम की भी कप्तानी मिली थी।

तीनों फॉर्मेट में शतक

रोहित शर्मा ने कप्तान के रूप में इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक ठोक दिया है। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले कप्तान हैं। विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज भी यह कारनामा नहीं कर पाए थे। 2017 में रोहित ने पहली बार वनडे और टी20 में कप्तानी की थी। अपनी पहली सीरीज में उन्होंने वनडे में श्रीलंका के खिलाफ 208 रन बनाए थे। 

उसी दौरे के टी20 मुकाबले में रोहित के बल्ले से 118 रनों की पारी निकली थी। इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित से पहले तीन ही कप्तान ऐसा कर पाए हैं। इसमें श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान, दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस और पाकिस्तान के बाबर आजम का नाम शामिल है। अब रोहित शर्मा का नाम भी इसमें शामिल हो गया है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " जिस पिच पर एक-एक रन बनाने के लिए तरस रहे थे बल्लेबाज, उसपर रोहित ने लगा दिया शतक, रोहित शर्मा ने शतक जड़कर रचा इतिहास, किया वो कारनामा जो धोनी और कोहली भी नहीं कर पाए"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel