खेसा रीलाल यादव और लाल बाबू पंडित की भोजपुरी फिल्म 'फरिश्ता' ने बनाया रिकार्ड, बिहार, यूपी और मुंबई के सिनेमाघरों में उमड़ रही है दर्शकों की भीड़
पटना : होली पर रिलीज भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव और निर्देशक लाल बाबू पंडित की जोड़ी ने भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से धमाल मचा दिया है। उनकी फिल्म 'फरिश्ता' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकार्ड ब्रेक किए हैं और कई नए रिकार्ड बना दिए हैं।
'फरिश्ता' फिल्म देखने के लिए लगातार बिहार, यूपी और मुंबई के सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। फिल्म हाउसफुल चल रही है। इस फिल्म में खेसारीलाल यादव ने पागल का किरदार निभाया है, जो उनके फैंस और भोजपुरी के दर्शकों को खूब पसंद भी आ रहा है।
निर्देशक लाल बाबू पंडित ने फिल्म फिल्म देखने के लिए दर्शकों को बधाई दी है। वहीं फिल्म को मिले बम्पर ओपनिंग और लगातार मिल रहे दर्शकों को प्यार की वजह से खेसारीलाल यादव ने फ़ेसबुक पर लाइव आकर दर्शकों का शुक्रिया भी अदा किया। खेसारीलाल यादव ने कहा कि फिल्म 'फरिश्ता' देखने के लिए सबों को आभार और शुभकामनाएं।
फिल्म 'फरिश्ता' की प्रस्तुति वेब म्यूजिक और निर्माण गंगोत्री स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड ने किया है। फिल्म के निर्माता एसएस रेड्डी और निर्देशक लाल बाबू पंडित हैं। फिल्म की कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है और संगीत कृष्णा बेदर्दी का है। वहीं लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी और अरविंद तिवारी का है। फिल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी आरआर प्रिंस हैं। इफ फिल्म में खेसारी लाल यादव और मेघाश्री के साथ - साथ पूजा गांगुली, अमित शुक्ला, श्रद्धा नवल, प्रकाश जैश, सोनू पांडेय, रिंकू भारती और खुशबू यादव मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में कानू मुखर्जी के कोरियोग्राफी हैं।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "खेसा रीलाल यादव और लाल बाबू पंडित की भोजपुरी फिल्म 'फरिश्ता' ने बनाया रिकार्ड, बिहार, यूपी और मुंबई के सिनेमाघरों में उमड़ रही है दर्शकों की भीड़"
Post a Comment