क्या नॉर्थ इंडियन खाते हैं ज्यादा दूध-दही? नहीं- दक्षिण भारतीय इस मामले में उनसे आगे : जानिए NFHS के दिलचस्प सर्वे और आंकड़े, बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों के बारे में क्या कहता है सर्वे
पंजाब और हरियाणा भले ही दूध और दही की धरती कहे जाते हों, लेकिन जब इसके उपभोग की बात आती है तो वे अपने दक्षिणी दही प्रेमी भाइयों से पीछे रह जाते हैं।
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में दूध की प्रति व्यक्ति उपलब्धता सबसे अधिक है, लेकिन राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-5) सेके पता चला है कि दक्षिण में औसतन उत्तर की तुलना में ज्यादा दूध और दही की खपत होती है।
एनएचएफएस का नवीनतम 2019-21 काके सर्वेक्षण – पिछले साल मई में जारी किया गया, जो बताता है कि हरियाणा में लगभग 77.4 फीसदी पुरुष और 71.2 फीसदी महिलाएं रोजाना दूध या दही का सेवन करते हैं, जबकि पंजाब में 75.4 फीसदी पुरुष और 64 फीसदी महिलाएं इसका उपभोग करती हैं।
राजस्थान दूध की प्रति व्यक्ति उपलब्धता के मामले में तीसरे नंबर पर है, लेकिन यहां तकरीबन 68.5 फीसदी पुरुष और 69 फीसदी महिलाएं दैनिक आधार पर दूध और दही लेते हैं। एक अन्य राज्य जहां दूध प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है, वह है हिमाचल प्रदेश और दूध और दही के मामले में इस राज्य के आंकड़े पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए 63 प्रतिशत हैं।
आइए अब इन आंकड़ों की तुलना भारत के दक्षिणी राज्यों से करते हैं
तमिलनाडु में 76.3 प्रतिशत पुरुषों और 80.1 प्रतिशत महिलाओं के साथ दैनिक आधार पर दूध और दही की खपत सबसे अधिक थी।
इसी तरह, अन्य दक्षिणी राज्यों जैसे आंध्र प्रदेश (77.1 फीसदी पुरुष, 74.8 फीसदी महिलाएं) और कर्नाटक (76.2 फीसदी पुरुष 77.9 फीसदी महिलाएं) के आंकड़े हरियाणा और यहां तक कि पंजाब की तुलना में अधिक खपत दिखा रहे थे।
सिर्फ दो राज्यों – तेलंगाना (68.9 फीसदी पुरुष, 71.3 फीसदी महिलाएं) और केरल (62.5 फीसदी पुरुष, 59.4 फीसदी) के पास उत्तरी राज्यों की तुलना में दूध और दही के कम उपभोक्ता हैं।
सर्वेक्षण से पता चलता है कि औसतन लगभग आधा भारत (48.8 फीसदी) दैनिक आधार पर दूध या दही (या फिर दोनों) का सेवन करता है। सर्वे में शामिल उत्तरी राज्यों- जिसमें उत्तराखंड एवं जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल हैं – के 68.7 फीसदी पुरुष और 63 फीसदी महिलाएं रोजाना अपने खाने के साथ दूध या दही लेना पसंद करते हैं।
इसकी तुलना में दक्षिण राज्यों के 72.2 फीसदी पुरुष और 72.7 फीसदी महिलाएं ऐसा करती हैं।
इसके अलावा, एनएफएचएस के आंकड़ों से यह भी पता चला है कि उत्तरी राज्यों की तुलना में दक्षिणी राज्यों में मांस, चिकन, मटन, मछली और अंडे भी ज्यादा खाए जाते हैं।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "क्या नॉर्थ इंडियन खाते हैं ज्यादा दूध-दही? नहीं- दक्षिण भारतीय इस मामले में उनसे आगे : जानिए NFHS के दिलचस्प सर्वे और आंकड़े, बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों के बारे में क्या कहता है सर्वे"
Post a Comment