नेहरू युवा केन्द्र साहिबगंज द्वारा "विश्व जल दिवस" के उपलक्ष्य में क्लीन विलेज-ग्रीन विलेज, कैच द रेन कार्यक्रम साहिबगंज महाविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग में हुआ संपन्न
साहिबगंज : "विश्व जल दिवस" के उपलक्ष्य पर नेहरू युवा केन्द्र साहिबगंज के जिला युवा अधिकारी शुभम चंद्रन के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा क्लीन विलेज-ग्रीन विलेज एवं कैच द रेन कार्यक्रम का आयोजन साहिबगंज महाविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर राजीव कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि राजनीति विज्ञान विभाग की प्रोफेसर मेघा कुमारी एवम क्रिस्टीना प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित राजनीतिक विज्ञान विभाग के पीजी सेमेस्टर वन के छात्र - छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर राजीव कुमार सिंह के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्लीन विलेज-ग्रीन विलेज कार्यक्रम की अवधारणा को बताया और 21वीं सदी को भारतीय युवा शक्ति की सदी बताया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन व नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज के द्वारा चलाए जा रहे कैच द रेन प्रोजेक्ट के तहत सभी जल संरक्षण हेतु अपने गांव-समाज, टोले - मोहल्ले व कस्बे के लोगो को प्रेरित एवं जागरूकता अभियान करके चलाएं।
इसी के साथ मुख्य अतिथि को राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सदस्यों द्वारा विशेष उपहार प्रदान किया गया। महाविद्यालय की प्रोफेसर मेघा कुमारी ने कार्यक्रम के दौरान सभी गणमान्य का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजनीतिक विज्ञान विभाग, पीजी सेमेस्टर वन के छात्र-छात्राओं की भूमिका अहम रही।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " नेहरू युवा केन्द्र साहिबगंज द्वारा "विश्व जल दिवस" के उपलक्ष्य में क्लीन विलेज-ग्रीन विलेज, कैच द रेन कार्यक्रम साहिबगंज महाविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग में हुआ संपन्न"
Post a Comment