भाजपा का "गांव चलो अभियान“ का हुआ आगाज


 भाजपा का "गांव चलो अभियान“ का हुआ आगाज

भाजपा का "गांव चलो अभियान“ का हुआ आगाज

साहिबगंज : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में "गांव चलो अभियान" कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान अभियान के प्रदेश उपाध्यक्ष सह राजमहल लोक सभा प्रभारी राकेश प्रसाद "गांव चलो अभियान" कार्यक्रम के संयोजक और सह संयोजक ने कार्यकर्ताओं को कई जानकारी उपलब्ध कराई। 

वहीं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रत्येक गांव तक पहुंचने को कहा गया। राजमहल विधानसभा विधायक अनंत कुमार ओझा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें गांव में टोली बनाकर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को हर गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के टिप्स बताए। 

कार्यक्रम में जिला संयोजक गौतम यादव, सह संयोजक चांदनी देवी, खगेंद्र साह, जिला अध्यक्ष रामदरश यादव, पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल हुए।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "भाजपा का "गांव चलो अभियान“ का हुआ आगाज"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel