स्वामी विवेकानंद जयंती पर अभाविप ने किया माल्यार्पण
साहिबगंज : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद साहिबगंज इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय छात्र दिवस के अवसर पर अभाविप के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्रवण कुमार रमण एवं कॉलेज मंत्री इंद्रजीत साह के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं सकरोगढ़ स्थित राज कोचिंग सेंटर में अभाविप द्वारा क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया।
अभाविप के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्रवण कुमार रमण ने कहा कि अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो हमेशा छात्र हित में कार्य करने के साथ–साथ राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ आगे बढ़ती है। उन्होंने ये भी कहा कि उनका पूरा जीवन हर किसी के लिए एक मिशाल की तरह है।
हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है, जो स्वामी विवेकानन्द की जयंती का प्रतीक है। स्वामी विवेकानंद समाज के सुधार के लिए शिक्षा की शक्ति में विश्वास करते थे और चरित्र-निर्माण और मूल्य-आधारित शिक्षा के महत्व पर जोर देते थे।
अपने भाषणों और लेखों के माध्यम से उन्होंने अनगिनत लोगों को प्रेरित किया और भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को दुनिया भर में पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत सरकार ने 1984 में आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित किया और 1985 से युवाओं को स्वामी विवेकानन्द की शिक्षाओं और दर्शन से प्रेरित करने के लिए इसे देश भर में मनाया जाता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभाविप के कॉलेज मंत्री इंद्रजीत साह ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जयंती सिर्फ स्मरण का दिन नहीं, बल्कि युवाओं के सक्रिय रहने का दिन है। स्वामी विवेकानन्द का जन्म 12 जनवरी, 1863 को कोलकाता में हुआ था।
वे एक प्रमुख आध्यात्मिक नेता, समाज सुधारक और रामकृष्ण मिशन के संस्थापक थे। उनकी शिक्षाओं ने सार्वभौमिक अवधारणाओं पर जोर दिया, जिसका असर दुनिया भर के लोगों पर पड़ा था।
शिकागो में जब उन्होंने 1893 में विश्व धर्म संसद में हिंदू धर्म और भारतीय आध्यात्मिकता पर भाषण दिया था, तो लोगों के बीच वे व्यापक रूप से प्रसिद्ध हो गए थे। स्वामी विवेकानन्द का ज्ञान, आत्म-विश्वास, आध्यात्मिकता और सभी मनुष्यों की एकता पर केंद्रित था।
वो समाज के सुधार के लिए शिक्षा की शक्ति में विश्वास करते थे और चरित्र-निर्माण और मूल्य-आधारित शिक्षा के महत्व पर जोर देते थे। अपने भाषणों और लेखों के माध्यम से उन्होंने अनगिनत लोगों को प्रेरित किया और भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को दुनिया भर में पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर अभाविप के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य दीपक कुमार, अविनाश कुमार, चंदन कुमार, अभिषेक कुमार, अभिदीप्ष, ज्योति कुमारी, न्याशा भारती, अनिरुद्ध, अंकुश आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
साहिबगंज से संजय कुमार धीरज
0 Response to " स्वामी विवेकानंद जयंती पर अभाविप ने किया माल्यार्पण"
Post a Comment