झारखंड राज्य के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की सूची जारी, हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं


साहिबगंज : झारखंड भाजपा के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू के माध्यम से किया है।

झारखंड राज्य के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की सूची जारी,हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष संत कुमार घोष ने दी शुभकामनाएं

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी सूची में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में पवन साहू, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में शशांक राज, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अमरदीप यादव, 

अनुसूचित जाति मोर्चा के किशुन दास, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मोहम्मद अनवर हयात को मनोनित किया गया है।

हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष संत कुमार घोष ने सभी नवनियुक्त भाजपा मोर्चों के विभिन्न प्रदेश अध्यक्षों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। 

उन्होंने कहा कि इन सभी अध्यक्षों के नेतृत्व में पूरे झारखंड राज्य में भाजपा और मजबूती से उभरेगी और आगामी लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी 14 सीटों पर भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। संत कुमार ने दावा किया की विधानसभा चुनाव की आधे से अधिक सीटें भी भाजपा की झोली में ही आएंगी।

उन्होंने कहा कि सभी प्रदेश अध्यक्ष कर्मठ एवं जुझारू हैं और आम जनमानस की समस्याओं से रूबरू होते रहे हैं। एक ऐसे कार्यकर्ता को नेतृत्व कि कमान सौंपी गई है, जिसमें पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में समाहित कर आगे बढ़ाने की क्षमता है। 

इसके लिए संत कुमार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू को बधाई दी है। साथ ही सभी नवनियुक्त मोर्चे के प्रदेश अध्यक्षों को भी बधाई दी।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "झारखंड राज्य के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की सूची जारी, हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel