CLOSE ADS
CLOSE ADS

पूर्व मुख्यमंत्री ने किया लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन


साहिबगंज : राजमहल लोकसभा क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार ताला मरांडी एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और राज्य सभा सांसद प्रदीप वर्मा के साथ शहर के भरतिया कॉलोनी में लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने किया लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन

इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यवसाई, वरिष्ठ नेता, बीजेपी कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग भी उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों और रणनीतियों पर विचार–विमर्श किया। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ताला मरांडी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने से लोगों में संतोष है।

उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से बूथ जीतने के मंत्र के साथ मतदान के दिन ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने सहयोगी दल के कार्यकर्ताओं को भी अपने साथ जोड़कर आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी लगन से चुनाव अभियान में लगने का आह्वान किया। 

वहीं, भाजपा उम्मीदवार ताला मरांडी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नीति, नियत और कमल के निशान पर चुनाव लड़ने की बात कहते हुए कहा कि देश अब जाग चुका है, बस जगाने वाला चाहिए, आप सभी प्रधानमंत्री मोदी के पिछले दस वर्षों के कार्यकाल से भली–भाँति परिचित हैं।

क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी का स्पष्ट कहना है कि झारखंड के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में वोट के अंतर को बढ़ाने के लिए संकल्पित किया। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री को तीसरी बार जीत दिलाने के लिए राजमहल लोकसभा की जनता प्रण ले चुकी है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से दुमका सांसद सुनील सोरेन, लोकसभा प्रभारी राकेश प्रसाद, राजमहल विधायक सह लोकसभा संयोजक अनंत ओझा, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव, राजमहल लोकसभा प्रत्याशी ताला मरांडी, जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदरश यादव, अमृत पांडे, रामानंद साह, गणेश तिवारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य धर्मेन्द्र कुमार, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, सचिव, महासचिव, भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "पूर्व मुख्यमंत्री ने किया लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel