संत टेरेसा एकेडमी में मनाया गया योग दिवस
साहिबगंज : आज सम्पूर्ण विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। "नित्य करो योग, बस रहो निरोग" तथा "विश्व बंधुत्व" के भाव के साथ भारत आज सिरमौर बना हुआ है। इसी क्रम में आज झरना कालोनी स्थित संत टेरेसा एकेडमी में वर्षा की बूंदा-बूंदी के बावजूद शिक्षकों व बच्चों ने उत्सुकता से प्रभातफेरी निकाली।
तत्पश्चात गायत्री शक्तिपीठ सहित अन्य योग संस्थान से आए प्रशिक्षित योगगुरुओं द्वारा योग सिखाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर सुबोध कुमार झा ने बताया कि भारत आज सम्पूर्ण विश्व को विश्व बंधुत्व का भाव सीखा रहा है।
योग के माध्यम से हम अपनी प्राचीन संस्कृति की ओर वापस लौट रहे हैं। प्राचार्य विरेन्द्र सिंह ने बताया कि नियमित रूप से योग करने से हम स्वस्थ रहते हैं और स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। योग शिक्षिका प्रतिभा ने बताया कि आज सम्पूर्ण विश्व में योग के क्षेत्र में भारत नेतृत्व कर रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य शिक्षिका पुष्पा सिंहा, अनिता सिंह, सुजाता कर्मकार, पिंकी परवीन, क्रीति कुमारी, ललीता कुमारी, नगमा परवीन, काजल कुमारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
By: Sanjay Kumar Dhiraj
0 Response to "संत टेरेसा एकेडमी में मनाया गया योग दिवस"
Post a Comment