पुलिस की बड़ी कामयाबी, देसी हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार
पाकुड़: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता का आयोजन कर बताया कि दिनांक 16.07.2024 को डीबीएल कंपनी के एचआर प्रिंस कुमार के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया था,
जिसमें बताया गया कि अभियुक्त बबलु मुर्मू, पिता रामलाल मुर्मू, आलूबेड़ा, थाना अमड़ापाड़ा जिला पाकुड़ द्वारा दिनांक 15.07.2024 को समय शाम 6:30 बजे देशी हथियार के बल पर रंगदारी मांगा गया, साथ ही धमकी एवं गाली–गलौज देते हुए जान मारने का प्रयास भी किया गया।
इस संबंध में लिखित शिकायत पर अमड़ापाड़ा थाना में प्राथमिक दर्ज करते हुए कांड सं. 37/2024 दि. 16.07. 2024 धारा 308(1) /126(2) / 115(2) ./109(1) /334(2) /352 / 351 (2) दर्ज किया गया है एवं थाना प्रभारी द्वारा वरीय पदाधिकारी को इसकी सूचना देते हुए अनुसंधान का भार पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार मंडल को सौंपा गया।
वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार एक छापामारी टीम गठित कर लगातार छापमारी की जा रही थी। छापामारी के क्रम में सूचना मिली कि अभियुक्त बबलू मुर्मू, बरमसिया चौक के आस–पास घुम रहा है। छापामारी टीम द्वारा उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त के अपराध स्वीकार करते हुए उसके आधार पर इस कांड में प्रयुक्त हथियार (देशी रायफल), टाटा पंच कार जिसकी निबंधन संख्या जेएच 04 /7541 एवं रंगदारी का रुपया बरामद कर लिया गया है। अभियुक्त बबलू मुर्मू के पास हथियार सहित कुल 1,20,500 रुपए कैश भी बरामद किया गया।
इनके ऊपर पूर्व में भी मर्डर केस, जो अमड़ापाड़ा थाना कांड सं. 75/2011 में जेल जा चुका है। अपराधी को पुलिस ने न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया। मौके पर आमड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।
साहिबवंज से संजय कुमार धीरज
0 Response to "पुलिस की बड़ी कामयाबी, देसी हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार"
Post a Comment