100 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, पूरा वातावरण देशभक्ति नारों के उद्घोष


अभाविप की ओर से निकाली गई 100 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, पूरा वातावरण देशभक्ति नारों के उद्घोष से रहा गुंजायमान

अभाविप की ओर से निकाली गई 100 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, पूरा वातावरण देशभक्ति नारों के उद्घोष से रहा गुंजायमान

साहिबगंज : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद साहिबगंज इकाई द्वारा 100 मीटर लंबा भव्य "तिरंगा यात्रा" का आयोजन किया गया। यह आयोजन साहिबगंज महाविद्यालय से शुरू होकर स्वामी विवेकानंद चौक पर जा कर संपन्न हुई।

इस भव्य 'तिरंगा यात्रा' में पूरा साहिबगंज शहर "भारत माता की जय" की जयकारों से गूंज उठा और पूरा वातावरण देशभक्ति नारों के उद्घोष से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती, विद्या की देवी मां सरस्वती और युवा ह्रदय सम्राट स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

भव्य तिरंगा यात्रा के अवसर पर जिला संयोजक संजय दत्ता ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित में कार्य करने के साथ ही राष्ट्रहित में भी अपना योगदान हमेशा देता आया है। देश में उत्पन्न विकट परिस्थितियों को अभाविप का हर कार्यकर्ता डंटकर सामना करता है 

और समस्या का समाधान करने में अपना संपूर्ण योगदान भी देता है, क्योंकि अभाविप का हर कार्यकर्ता अपने भारत देश के प्रति हमेशा समर्पण का भाव रखता है। अभाविप हमेशा देश के प्रत्येक व्यक्ति से यह आग्रह करता है कि सभी लोग हमेशा देश की अस्मिता की रक्षा करने में अपना योगदान दें।

100 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, पूरा वातावरण देशभक्ति नारों के उद्घोष

वहीं, इंद्रोजीत साह ने कहा कि भारतीय ध्वज के प्रदर्शन के माध्यम से राष्ट्रीय गौरव और एकता को बढ़ावा देना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। हमें तिरंगा का सम्मान करना चाहिए। देश को आजाद करवाने ओर देश को सुरक्षित रखने के लिए जिन देशभक्तों ने अपने प्राण न्योछावर किए, उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता।

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में शहीदों के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति देश भक्ति पैदा करना भी है। साथ ही उन्होंने सभी लोगों से देश प्रति हर समय समर्पित रहने कि अपील की। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोगो ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ भाग लिया।

इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत कुमार ओझा, अभाविप के पूर्व प्रदेश मंत्री धर्मेंद्र कुमार, साहिबगंज विभाग के सह संयोजक पवन कुमार सिन्हा, प्रांत छात्रा सह प्रमुख सुनिधि कुमारी,

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रवण कुमार रमन, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य दीपक कुमार, इंद्रोजीत साह, अविनाश कुमार साह, चंदन कुमार गुप्ता, दीपांशु, अंकुश, अंकिता, निधि, आकांक्षा, मुस्कान, पायल, अदिति, सोनम, स्नेहा समेत सैकड़ों अभाविप कार्यकर्ता और शहर वासी उपस्थित थे।

By: संजय कुमार धीरज

0 Response to "100 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, पूरा वातावरण देशभक्ति नारों के उद्घोष"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel