चतरा के डॉ. हर्ष देव गुप्ता होम्योपैथिक आइकॉन अवार्ड से दुबई में किए गए सम्मानित


चतरा के डॉ. हर्ष देव गुप्ता होम्योपैथिक आइकॉन अवार्ड से दुबई में किए गए सम्मानित, देश भर से 250 होमियोपैथिक चिकित्सकों ने किया था भाग

चतरा के डॉ. हर्ष देव गुप्ता होम्योपैथिक आइकॉन अवार्ड से दुबई में किए गए सम्मानित, देश भर से 250 होमियोपैथिक चिकित्सकों ने किया था भाग

चतरा : दुबई में संपन्न हुए अंतरराष्ट्रीय होम्योपैथिक सबमिट में भाग लेने गए चतरा के डॉक्टर हर्ष देव गुप्ता को होमियो आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। दुबई के पांच सितारा होटल ग्रैंड एक्सेलसर में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय होम्यो सबमिट में देशभर से करीब 250 होम्योपैथिक चिकित्सक शामिल हुए थे।

इस समारोह में डॉक्टर हर्ष देव गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज के वर्तमान दौर में होम्योपैथ एवं एलोपैथ दोनों चिकित्सक कंधे से कंधा मिलाकर एक साथ काम कर रहे हैं। सरकारी सेवा में दोनों का वेतन एवं सम्मान भी समान कर दिया गया है, होम्योपैथिक चिकित्सक किसी से कम नहीं हैं।   

होम्योपैथिक चिकित्सक अपनी लगन, मेहनत एवं क्षमता से होम्योपैथ को आगे बढ़ाने में अपना सर्वस्व प्रदान करें। सम्मान लेकर दुबई से लौटे डॉक्टर हर्षदेव गुप्ता ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सम्मान मिलना गौरव की बात है। इससे उन्हें आगे और बेहतर ढंग से काम करने एवं मरीजों की सेवा ठीक से करने का प्रोत्साहन मिलता है।

ज्ञातव्य हो कि डॉक्टर हर्ष देव गुप्ता बिहार के औरंगाबाद जिले में स्थाई सरकारी होम्योपैथिक चिकित्सक के तौर पर भी अपनी सेवा दे रहे हैं। डॉक्टर गुप्ता को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान मिलने से उनके चाहने वालों में खुशी व्याप्त है।

By: Sanjay Kumar dhiraj

0 Response to "चतरा के डॉ. हर्ष देव गुप्ता होम्योपैथिक आइकॉन अवार्ड से दुबई में किए गए सम्मानित"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel