"चुनाव क्विज 2024" का आयोजन, प्रथम पुरस्कार 50,000, द्वितीय पुरस्कार...
राज्यवासियों सहित जिले वासियों के लिए किया जा रहा है "चुनाव क्विज 2024" का आयोजन, प्रथम पुरस्कार 50,000, द्वितीय पुरस्कार 30,000 तथा तृतीय पुरस्कार 20,000 रुपए
साहिबगंज उपायुक्त सह उप निर्वाचन पदाधिकारी हेमंत सती द्वारा बताया गया कि मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय झारखंड द्वारा राज्यवासियों के लिए चुनाव क्विज 2024 का आयोजन किया जा रहा है।
झारखंड राज्य के वैद्य मतदाता पहचान पत्र वाले कोई भी व्यक्ति क्विज प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के वेबसाइट https://ceo.jharkhand.gov.in/ पर जाकर 26 सितंबर 2024 तक पंजीकरण कराया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 50,000 रूपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 30,000 रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 20,000 रूपए के नगद पुरस्कार से जाएगा नवाजा जाएगा। प्रत्येक जिला टॉपर के लिए 10,000 रूपए के नगद पुरस्कार से भी नवाजा जाएगा।
By: Sanjay Kumar Dhiraj
0 Response to ""चुनाव क्विज 2024" का आयोजन, प्रथम पुरस्कार 50,000, द्वितीय पुरस्कार..."
Post a Comment