साहिबगंज में मुखिया संघ का हड़ताल जारी, कई सरकारी कार्य बाधित


साहिबगंज में मुखिया संघ का हड़ताल जारी, कई सरकारी कार्य बाधित, कई जिलों में उपमुखिया को कार्य करने का आदेश निर्गत, मगर...

साहिबगंज में मुखिया संघ का हड़ताल जारी, कई सरकारी कार्य बाधित, कई जिलों में उपमुखिया को कार्य करने का आदेश निर्गत, मगर...

साहिबगंज : झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के आह्वान पर अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में बीते मंगलवार से ही जिले के मुखिया, संघ के आह्वाहन पर अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर हैं। इधर मुखिया संघ के अध्यक्ष कंचन कुमार मंडल ने बताया कि झारखंड प्रदेश मुखिया संघ द्वारा पंचायती राज,

वित्त आयोग की राशि अविलंब पंचायत को हस्तांतरित करने और मुखिया का मानदेय केरल राज्य की तर्ज पर तीस हजार देने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर हम सभी मुखिया हड़ताल पर हैं। मांग पत्र सरकार को सौंप दिया गया है।

उधर पंचायत के मुखिया के हड़ताल पर जाने से कई वित्तीय कार्य प्रभावित हो रहे है। हालांकि कई जिलों में हड़ताल को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मुखिया के जगह पर उपमुखिया को कार्य करने का निर्देश जारी किया गया है, लेकिन साहिबगंज जिले में ऐसी स्थिति या ऐसा कोई आदेश या निर्देश आधिकारिक तौर पर किसी उपमुखिया को नहीं दिया गया है।

साहिबगंज से संजय कुमार धीरज

0 Response to "साहिबगंज में मुखिया संघ का हड़ताल जारी, कई सरकारी कार्य बाधित"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel