पूर्व मुखिया मधु मंडल के निधन पर शोक सभा का आयोजन
पूर्व मुखिया मधु मंडल के निधन पर शोक सभा का आयोजन, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री ने दी श्रद्धांजलि
साहिबगंज जिले के राजमहल विधानसभा अंतर्गत उधवा प्रखंड के उत्तरी सरफराजगंज के पूर्व मुखिया मधु मंडल के निधन हो जाने पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सह उत्तराखंड के प्रभारी बजरंगी प्रसाद यादव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि इनके निधन से उधवा प्रखंड ही नहीं, बल्कि साहिबगंज जिला में शोक की लहर दौड़ गई है। बजरंगी प्रसाद यादव ने मृत आत्मा के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए इस दुख की घड़ी में उनके आश्रित परिवार को दुख सहने कि शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
बता दें कि मधु मंडल कुछ समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार को दिवंगत आत्मा की शांति के लिए फुदकीपुर स्थित उनके आवास पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया था।
By: Sanjay Kumar Dhiraj
0 Response to "पूर्व मुखिया मधु मंडल के निधन पर शोक सभा का आयोजन"
Post a Comment