चार सूत्री मांगों को लेकर अब मुखिया भी गए अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर


चार सूत्री मांगों को लेकर अब मुखिया भी गए अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर

साहिबगंज: झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के आह्वाहन पर जिले भर के मुखिया भी अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर जिला मुखिया संघ के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर रांची चले गए हैं। इसे लेकर जिला मुखिया संघ साहिबगंज के मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष कंचन कुमार मंडल के नेतृत्व में जिले के सभी मुखियाओं ने जिला समाहरणालय पहुंचकर उपायुक्त के नाम मांग पत्र सौंपा।

पत्र के माध्यम से बताया गया है कि जिले के सभी मुखिया अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, और आचरण प्रमाण पत्र (शैक्षणिक) को छोड़कर, हमारी चार सूत्री मांगें हैं।

मुखिया संघ के अध्यक्ष किरण कुमार मंडल ने बताया कि जब तक ग्राम पंचायतों को राज्य वित्त आयोग का राशि आवंटित नहीं किया जाता, मुखियाओं का चिकित्सा, बीमा कार्यालय समाप्ति के पश्चात पेंशन योजना सुनिश्चित नहीं होता और मनरेगा योजनाओं तथा 15वीं वित्त आयोग के योजनाओं का सम्पूर्ण लेखा–जोखा ग्राम पंचायत स्तर पर सुनिश्चित नहीं होता है, तब तक जिले के सभी मुखिया अनिशिचितकालीन हड़ताल पर बने रहेंगे, जिसकी जवाबदेही झारखंड सरकार की रहेगी।

संजय कुमार धीरज

0 Response to "चार सूत्री मांगों को लेकर अब मुखिया भी गए अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel