बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा, अभी तक क्यों नहीं हुई सामुदायिक किचन की व्यवस्था


जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव ने किया बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा, कहा –अभी तक क्यों नहीं हुई सामुदायिक किचन की व्यवस्था?

जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव ने किया बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा, कहा –अभी तक क्यों नहीं हुई सामुदायिक किचन की व्यवस्था?

साहिबगंज : जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करते हुए बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात किया और उनकी समस्याओं से भी रूबरू हुए। सभी की समस्याओं को सुनते हुए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

साथ ही प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए किए गए व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान सुनील यादव ने बताया कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के कई इलाकों में अब तक सामुदायिक किचन की शुरुआत नहीं की गई है, जिससे बाढ़ पीड़ित काफी परेशान हैं और यह बेहद दुखद है।

उन्होंने बताया कि इस विषय पर अंचलाधिकारी से बात करते हुए जल्द से जल्द सामुदायिक किचन की शुरुआत करने को कहेंगे। सुनील यादव ने बताया कि बाढ़ग्रस्त इलाकों में आम जनता के साथ–साथ पशुओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,

इसीलिए पशुओं के लिए चारा की व्यवस्था होनी चाहिए। सुनील यादव ने बताया कि दर्जनों बाढ़ग्रस्त इलाकों का भ्रमण किया है और बाढ़ पीड़ितों से मिलते हुए उनकी समस्याओं को सुना है। उन्होंने बताया कि बाढ़ में बह गए करीब दर्जन भर पशुओं को भी उन्होंने बचाया है।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा, अभी तक क्यों नहीं हुई सामुदायिक किचन की व्यवस्था"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel