कृषि मेला सह फल–सब्जी प्रदर्शनी का डीसी ने किया निरीक्षण


कृषि मेला सह फल–सब्जी प्रदर्शनी का डीसी ने किया निरीक्षण

साहिबगंज : उपायुक्त हेमन्त सती ने जिला स्तरीय दो दिवसीय कृषि मेला सह फल–सब्जी प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों, विशेषज्ञों और उपस्थित अधिकारियों से बातचीत की और प्रदर्शनी मेले में प्रदर्शित नवीनतम कृषि तकनीकों व उत्पादों का अवलोकन किया।

इस मेले का आयोजन जिला कृषि विभाग, जिला मत्स्य विभाग, जिला उद्यान विभाग, जिला भूमि संरक्षण विभाग, जेएसएलपीएस द्वारा किया गया था, जिसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों और जैविक खेती के प्रति किसानों को जागरूक करना रहा।

मेले में विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे, जिनमें उन्नत कृषि यंत्र, बागवानी उत्पाद, जैविक खाद और कीटनाशकों का प्रदर्शन किया गया। उपायुक्त ने प्रत्येक स्टॉल का बारीकी से निरीक्षण किया और उनके महत्व के बारे में विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीक और उन्नत ज्ञान से सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है। इस प्रकार के मेलों के माध्यम से किसानों को न केवल नई तकनीकों की जानकारी मिलती है, बल्कि इनकी उत्पादकता बढ़ाने लिए भी प्रोत्साहन मिलता है।

उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे पारंपरिक कृषि के साथ–साथ आधुनिक तकनीकों को भी अपनाएं और जैविक खेती पर विशेष ध्यान दें। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, जिला मत्स्य पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार, भूमि संरक्षण पदाधिकारी राहुल गुप्ता, जिला उद्यान पदाधिकारी अमितेश रंजन, जिले के जागरूक किसान सहित अन्य मौजूद थे।

साहिबगंज से संजय कुमार धीरज

0 Response to "कृषि मेला सह फल–सब्जी प्रदर्शनी का डीसी ने किया निरीक्षण"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel