हेमंत सोरेन ने अमित शाह से की मांग – माफ हों CRPF की प्रतिनियुक्ति के 13,299.69 करोड़ रुपये
झारखंड/रांची – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की प्रतिनियुक्ति के एवज में झारखंड पर बकाया ₹13,299.69 करोड़ की राशि माफ करने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के आर्थिक हालात और नक्सल उन्मूलन में राज्य की भूमिका को ध्यान में रखते हुए न्यायोचित ठहराया।
मुख्यमंत्री ने लिखा कि नक्सल उन्मूलन केंद्र और राज्य दोनों की साझा जिम्मेदारी है। राज्य सरकार ने सीमित संसाधनों के बावजूद अब तक 400 से अधिक पुलिसकर्मियों की शहादत के साथ निर्णायक संघर्ष किया है।
उन्होंने कहा कि यह प्रतिनियुक्ति शुल्क राज्य पर भारी वित्तीय बोझ बन चुका है, जिससे जनकल्याण योजनाओं और विकास कार्यों में बाधा आ रही है। उन्होंने सहकारी संघवाद की भावना के तहत इस बकाया राशि को पूरी तरह माफ करने की मांग की है।
मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि कोविड-19 के बाद राज्य की आर्थिक स्थिति पहले ही चुनौतीपूर्ण बनी हुई है, और ऐसे में यह राहत झारखंड के विकास कार्यों को गति दे सकती है।
0 Response to "हेमंत सोरेन ने अमित शाह से की मांग – माफ हों CRPF की प्रतिनियुक्ति के 13,299.69 करोड़ रुपये"
Post a Comment