साहिबगंज में बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, जारी की गई एडवाइजरी
साहिबगंज: गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए साहिबगंज जिला प्रशासन ने आम जनता के लिए एक बाढ़ सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। इसमें बाढ़ से पहले, दौरान और बाद में बरती जाने वाली सावधानियों को विस्तार से बताया गया है।
📌 बाढ़ आने से पहले क्या करें:
-
बाढ़ संभावित क्षेत्रों में निर्माण कार्य न करें, जब तक कि स्थान ऊंचाई पर न हो।
-
फ्रिज, वॉशिंग मशीन, टीवी, वॉटर हीटर आदि जैसे बिजली के उपकरण ऊंचाई पर रखें।
-
नालियों में चेक वाल्व लगवाएं ताकि बाढ़ का पानी घर में न घुसे।
-
स्थानीय प्रशासन से बाढ़ सुरक्षा उपायों की जानकारी लें।
-
दीवारों पर वॉटरप्रूफिंग कंपाउंड का प्रयोग करें।
🚨 जब बाढ़ आने की आशंका हो:
-
रेडियो/टीवी पर सरकारी सूचना सुनते रहें।
-
सुरक्षित स्थान पर समय रहते चले जाएं, खासकर अचानक बाढ़ की स्थिति में।
-
नदी, नाले और घाटों से दूर रहें।
-
ज़रूरी सामान और फर्नीचर ऊंचे स्थानों पर रखें।
-
बिजली कनेक्शन डिस्कनेक्ट करें और गीले उपकरणों को न छुएं।
-
मछुआरे और नाविक गंगा नदी से दूर रहें।
⚠️ बाढ़ के दौरान इन बातों का रखें विशेष ध्यान:
-
बहते पानी में ना चलें — सिर्फ 6 इंच पानी भी गिरा सकता है।
-
छड़ी का प्रयोग करें ताकि सतह की मजबूती जांची जा सके।
-
बाढ़ क्षेत्र में वाहन चलाने से बचें।
-
यदि कार के चारों ओर पानी भर जाए तो तुरंत छोड़कर ऊंचे स्थान पर चले जाएं।
रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क
0 Response to "साहिबगंज में बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, जारी की गई एडवाइजरी"
Post a Comment