हाय रे बाढ़ पीड़ितों की बेबसी, मुश्किल से चल रही सांस, सामाजिक संगठनों व वर्गों से लगाई आस


हाय रे बाढ़ पीड़ितों की बेबसी, मुश्किल से चल रही सांस, सामाजिक संगठनों व वर्गों से लगाई आस

साहिबगंज : सदर, राजमहल एवं उधवा प्रखंड में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री नहीं मिलने की समस्या अब गंभीर हो गई है। बाढ़ पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ राहत सामग्री का वितरण सही ढंग से नहीं किया जा रहा है।

लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से कहा तो जा रहा है कि बाढ़ राहत सामग्री का वितरण हो रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अब तक पारदर्शिता के साथ बाढ़ राहत सामग्री उन तक नहीं पहुंच रही है। बाढ़ पीड़ितों को खाने-पीने के राशन की भी किल्लत हो गई है।

लोग सड़कों पर टेंट और तिरपाल लगाकर जीवन गुजार रहे हैं। वहीं, बाढ़ के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी जूझ रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि पहले से ही बाढ़ के पानी से परेशान हैं, ऊपर से मानसून की बारिश के कारण छत पर भी रहना मुश्किल है।

जो भी सुखी लकड़ियां हैं, वह बार-बार गीली हो जाती हैं। ऐसे में खाना बनाने में भी दिक्कत हो रही है, अब तो सांस भी बड़ी मुश्किल से ले पा रहे हैं। लोगों ने कहा कि प्रशासन ने राहत सामग्री वितरण के लिए कदम उठाए हैं, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है।

जिला प्रशासन को राहत सामग्री वितरण में पारदर्शिता और तेजी लाने की आवश्यकता है। लोगों ने सरकार से बाढ़ पीड़ितों के लिए अनुग्रहित राहत राशि भुगतान करने की मांग की है। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों एवं सामाजिक संगठनों से भी समर्थन की आस जताई है।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "हाय रे बाढ़ पीड़ितों की बेबसी, मुश्किल से चल रही सांस, सामाजिक संगठनों व वर्गों से लगाई आस"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel