बरहरवा प्रखंड में कांग्रेस की पंचायत समिति का गठन, नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित


बरहरवा प्रखंड में कांग्रेस की पंचायत समिति का गठन, नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

बरहरवा (साहिबगंज): बरहरवा प्रखंड अंतर्गत रूपेशपुर पंचायत में कांग्रेस पार्टी की ओर से पंचायत समिति का गठन किया गया। इस समिति में अजीमुद्दीन नादाब को अध्यक्ष, रेखा बसाक एवं गोपी शेख को उपाध्यक्ष तथा मो. यासीन शेख को महासचिव नियुक्त किया गया है।

अन्य सदस्यों में आनेस शेख, राजू रजक, जया बसाक, जयदूर शेख, केरामत शेख, कुदुश शेख, अफसर शेख, आनेश शेख और ईसान शेख शामिल हैं। सभी नव नियुक्त सदस्यों को कार्यकारिणी समिति में जगह दी गई है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया और माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे।


रिपोर्ट: अनूप साह | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "बरहरवा प्रखंड में कांग्रेस की पंचायत समिति का गठन, नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel