50 वर्षीय महिला की क्षत-विक्षत लाश बरामद, बेटे ने लगाया दुष्कर्म कर हत्या का आरोप


50 वर्षीय महिला की क्षत-विक्षत लाश बरामद, बेटे ने लगाया दुष्कर्म कर हत्या का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज : जिले के बरहेट प्रखंड में एक 50 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। मृतका के बेटे बासु पहाड़िया ने आरोप लगाया है कि उसकी मां के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को एक सुनसान जगह पर ग्रामीणों ने महिला का शव बरामद किया। मृतका के बेटे ने बरहेट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी मां के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी पवन कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला दिख रहा है, दुष्कर्म का कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मामले में कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है।

पीड़िता गुरुवार से ही लापता थी, जिसके बाद शनिवार को उसका शव बरामद हुआ और रविवार को बासु पहाड़िया ने थाना में केस दर्ज कराया।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "50 वर्षीय महिला की क्षत-विक्षत लाश बरामद, बेटे ने लगाया दुष्कर्म कर हत्या का आरोप"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel