समस्त भक्तजनों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं, प्रो. सुबोध झा


मस्त भक्तजनों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं, प्रो. सुबोध झा रचित श्रीगणेशजी के विभिन्न नामों से स्वरचित श्रीगणेश स्तुति

समस्त भक्तजनों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं, प्रो. सुबोध झा

नमो!  नमो! हे विघ्नविनाशक!

संकटमोचक !     कृपानिधान !

हे एकदंत! गणपति! विनायक! 

अष्टविनायक!         बुद्धिमान।।


हे  गौरीसुत ! अमित! चतुर्भुज!

कमलासन   पर     विराजमान;

प्रथम   पूजित  है,  हे लम्बोदर! 

जय! जय! जय! हे शक्तिमान।।


शिवशंकर सूत! वेद विभूषित! 

मूषकराज         विराजित  है;

हे वक्रतुंड! हे सिद्धिविनायक! 

मोदक  पूजित बस  हर्षित है।।


शुभगुणकानन!  हे शिवनंदन! 

सूर्य     समान      देदीप्यमान;

हे  गजानन !  हे   दुखभंजन !

कोटि  कोटि है, तुझे  प्रणाम।।


हे     गदाधर !    हे    पीतांबर !

कपिल!  मनोमय! शिव समान;

हे   प्रथमेश्वर !   हे    विघ्नेश्वर !

कोटि कोटि है, तुझे प्रणाम-3।।

स्वरचित, सर्वाधिकार सुरक्षित


रिपोर्ट: प्रो. सुबोध झा "आशु" | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "समस्त भक्तजनों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं, प्रो. सुबोध झा"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel