शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, स्वतंत्रता दिवस की रात 10:45 बजे ली अंतिम सांस


शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, स्वतंत्रता दिवस की रात 10:45 बजे ली अंतिम सांस

साहिबगंज: झारखंड के स्कूली शिक्षा, साक्षरता एवं निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन का 15 अगस्त की रात करीब 10:45 बजे निधन हो गया। यह जानकारी उनके आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से साझा की गई, जहां उनके पुत्र ने भावुक संदेश के साथ इस दुखद समाचार की पुष्टि की। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने भी उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि की है।

बताया गया कि 2 अगस्त को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर अचानक ब्रेन हेमरेज होने से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें तुरंत एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था, जहां वे लगातार लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।

स्वतंत्रता दिवस के दिन ही यह दुखद समाचार मिलने से न सिर्फ शिक्षा जगत बल्कि पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई। हाल ही में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री गुरुजी शिबू सोरेन के निधन से जहां राज्यवासी सदमे में थे, वहीं अब शिक्षा मंत्री के असमय निधन से राजनीति और समाज दोनों को बड़ा झटका लगा है।

राजमहल के विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन राजा और पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, स्वतंत्रता दिवस की रात 10:45 बजे ली अंतिम सांस"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel