साहिबगंज में आयोजित हुआ लखपति दीदी सम्मान सह परिसंपत्ति वितरण
साहिबगंज में आयोजित हुआ लखपति दीदी सम्मान सह परिसंपत्ति वितरण, मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
साहिबगंज : सिद्धो-कान्हू सभागार में भूमि संरक्षण विभाग एवं झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी, साहिबगंज के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को लखपति दीदी सम्मान सह परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
उपायुक्त हेमन्त सती, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, जिला सहकारिता पदाधिकारी महादेव मुर्मू, जिला मत्स्य पदाधिकारी वीरेंद्र सिन्हा, एवं जेएसएलपीएस डीपीएम मार्टिन तारिक, जिला उद्यान पदाधिकारी अमितेश रंजन, भूमि संरक्षण पदाधिकारी राहुल गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में उपायुक्त हेमन्त सती ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी मासिक आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है। उपायुक्त ने कहा कि जिले की सभी महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लिए उनकी आय बढ़ाना आवश्यक है,
जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। सरकार की 150 से अधिक योजनाओं के तहत महिलाओं को विभिन्न सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं, जैसे कि बकरी, मुर्गी, सूअर, बॉयलर, मधुमक्खी पालन, सब्ज़ी बीज, तालाब निर्माण, मछली एवं बत्तख पालन, दलहन की खेती आदि।
वहीं, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने बताया कि साहिबगंज जिले में 25,000 लखपति दीदियां तैयार हो चुकी हैं, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक है। 9 लखपति दीदी समूहों को मिनी ट्रैक्टर वितरित किए गए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए विभागीय कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कुल ₹5.87 करोड़ की परिसंपत्ति वितरित की गई। मंच से अपनी सफलता की प्रेरक कहानियां साझा कीं, जिससे उपस्थित जनसमूह को उत्साहित और प्रेरित किया गया।

0 Response to "साहिबगंज में आयोजित हुआ लखपति दीदी सम्मान सह परिसंपत्ति वितरण"
Post a Comment