संस्कार भारती द्वारा श्रीकृष्ण बालरूप सज्जा एवं डांडिया नृत्य का आयोजन
संस्कार भारती द्वारा श्रीकृष्ण बालरूप सज्जा एवं डांडिया नृत्य का आयोजन, बच्चों ने मोह लिया सबका मन
साहिबगंज: सकरूगढ़ स्थित दि इंग्लिश ग्रामर स्कूल के प्रांगण में संस्कार भारती, झारखंड के बैनर तले श्रीकृष्ण बालरूप सज्जा एवं डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। छोटे-छोटे श्रीकृष्ण और राधारानी के रूप में सजे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी का मन जीत लिया।
दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथि प्रो. सुबोध कुमार झा ‘आशु’, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार तिवारी और संस्कार भारती के जिला पदाधिकारियों – सत्यजीत कृष्णा, डॉ. ममता विद्यार्थी, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, श्वेता दत्ता, शालिनी गुप्ता, पुनम तिवारी, पुजा झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
रंगारंग प्रस्तुतियां
-
दिवान देव ने कृष्ण की दुविधा पर काव्य पाठ किया।
-
डॉ. ममता विद्यार्थी ने भजन प्रस्तुत किया।
-
बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
-
अंत में संस्कार भारती के सदस्यों ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को खास बना दिया।
-
संजय कुमार तिवारी ने कृष्ण रूप पर गीत और प्रो. सुबोध ने राधाकृष्ण पर घनाक्षरी कविता सुनाई।
अभिभावकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति
कार्यक्रम में शिप्रा देवी, वेदिका रानी, किरण कुमारी, सिंपली कुमारी, नेहा कुमारी, मुस्कान कुमारी, आर्य तिवारी, आस्था सिंह, कंचन कुमारी, बबिता कुमारी, नीतू कुमारी, अमीषा कुमारी, अनिशा कुमारी, दीक्षा भारती, दीपा तिवारी, कुमकुम कुमारी समेत सैकड़ों बच्चे व अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन शिल्पी कुमारी ने किया और अंत में स्कूल प्रिंसिपल सह संस्कार भारती अध्यक्ष सत्यजीत कृष्णा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
0 Response to "संस्कार भारती द्वारा श्रीकृष्ण बालरूप सज्जा एवं डांडिया नृत्य का आयोजन"
Post a Comment