शौर्य, बलिदान और देशभक्ति की गाथा है तिरंगा: बजरंगी महतो


शौर्य, बलिदान और देशभक्ति की गाथा है तिरंगा: बजरंगी महतो

साहिबगंज: हिन्दू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज यही तिरंगा विश्व पटल पर भारत की शान बनकर लहरा रहा है।

उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि शौर्य, बलिदान और देशभक्ति की अमर गाथा है। मोदी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रही है, जिससे भारत एक अधिक सशक्त और गौरवान्वित राष्ट्र के रूप में उभर रहा है।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

बजरंगी महतो ने नगरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं और पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दें, ताकि नया भारत का संदेश हर कोने तक पहुंचे।

0 Response to "शौर्य, बलिदान और देशभक्ति की गाथा है तिरंगा: बजरंगी महतो"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel