बरहरवा प्रखंड अस्पताल में हुआ रक्तदान शिविर का सफल आयोजन


बरहरवा प्रखंड अस्पताल में हुआ रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया शिविर का शुभारंभ

बरहरवा प्रखंड अस्पताल में हुआ रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया शिविर का शुभारंभ

बरहरवा : प्रखंड अस्पताल परिसर में साहिबगंज जिला स्वास्थ्य विभाग एवं समाजसेवी सुमन कुमार के सहयोग से एक भव्य रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ बरहरवा एस.डी.पी.ओ. नितिन खंडेलवाल, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कर्मकार एवं समाजसेवी सुमन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर बरहरवा प्रखंड अंचलाधिकारी अनोज कुमार, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललिता पासवान, डॉ. सरिता टुडू सहित स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।    शिविर में कुल 27 रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया, जिनमें 7 स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल थे।

सभी ने मिलकर मानवता की सेवा का प्रेरक संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य शल्य चिकित्सक सह चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामदेव पासवान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी रक्तवीरों से मिलकर हर्ष व्यक्त किया और उत्तम स्वास्थ्य कि कामना की।

मौके पर उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से भी रक्तदान करने का आह्वान किया, जिसके फलस्वरूप सात स्वास्थ्यकर्मियों ने बढ़-चढकर रक्तदान किया। समाजसेवी सुमन कुमार ने कहा की..

                      “रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह शरीर को और अधिक स्वस्थ और ऊर्जावान बनाता है।"


रिपोर्ट: अनूप साह | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "बरहरवा प्रखंड अस्पताल में हुआ रक्तदान शिविर का सफल आयोजन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel