शिक्षक दिवस के अवसर पर एन.आर.पी. सेंटर में ऐतिहासिक कवि सम्मेलन आयोजित
शिक्षक दिवस के अवसर पर एन.आर.पी. सेंटर में ऐतिहासिक कवि सम्मेलन आयोजित, देर रात तक साहित्यिक संगम में श्रोता लगाते रहे डुबकी
साहिबगंज : शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर एन.आर.पी. सेंटर में आयोजित कवि सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार के नामित कवि और कवयित्रियों ने अपनी काव्यात्मक अभिव्यक्ति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
देर रात तक चले इस कार्यक्रम में ओज, हास्य-व्यंग्य, ग़ज़ल और श्रृंगार की रचनाएं पढ़ी गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. सुबोध की सरस्वती वंदना "वागीश्वरी मां शारदे" से हुई, जिसके बाद उन्होंने सभी अतिथियों और साहित्यकारों का परिचय कराया।
मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) अरविंद प्रसाद सिंह और विशिष्ट अतिथि झारखंड चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कवियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। मेजर संजय कुमार के संचालन में कवियों ने बारी-बारी से अपनी प्रस्तुति दी, जिसमें रांची के चंदन प्रजापति, शालिनी साहिबा, अमन प्रियदर्शी और शिवांगी कुमारी ने दर्शकों का मनोरंजन किया। पटना से आए अभिनाश बंधू ने श्रृंगार रस की अपनी प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया।
शहर के गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में हजारों की तादाद में दर्शकों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। यह कार्यक्रम साहिबगंज शहर में अपनी तरह का पहला आयोजन था, जिसमें जिले के कलमकार, शिक्षक, विद्यार्थी और पत्रकार शामिल हुए।
कार्यक्रम ने विभिन्न क्षेत्रों के साहित्यकारों को एक मंच पर लाने का अवसर प्रदान किया, जिससे सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिला। कवि सम्मेलन में प्रो. अरविंद प्रसाद सिंह, ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल,
अंकित केजरीवाल, सचिव विवेक कुमार, कोषाध्यक्ष जाहिद खान, सह सचिव अजय डोकानियां, विद्यालय के प्राचार्य मनोज झा, विरेंद्र सिंह,प्रो. प्रदीप झा, प्रो. सुनील, आर. के. रौशन, कृष्णा साह, अनिकेत सिंह, सैनिक संघ के सदस्य, विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य, साहित्य प्रेमी व जिले के पत्रकार बंधु उपस्थित थे।

0 Response to "शिक्षक दिवस के अवसर पर एन.आर.पी. सेंटर में ऐतिहासिक कवि सम्मेलन आयोजित"
Post a Comment