भाजपा महिला मोर्चा ने विवेकानंद चौक से कांग्रेस कार्यालय तक निकाला आक्रोश मार्च
माँ का अपमान कांग्रेस की पहचान: भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गरिमा साह, विवेकानंद चौक से कांग्रेस कार्यालय तक आक्रोश प्रदर्शन
साहिबगंज : दरभंगा में राहुल गांधी के मंच से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के प्रति की गई आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी ने पूरे देशवासियों की भावनाओं को गहराई से आहत किया है। यह बयान कांग्रेस की घटिया मानसिकता और संस्कृति विरोधी सोच को उजागर करता है।
इसी शर्मनाक बयान के विरोध में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गरिमा साह के नेतृत्व में विवेकानंद चौक से कांग्रेस कार्यालय तक कांग्रेस के खिलाफ नारों के साथ आक्रोश प्रदर्शन निकाला गया। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता, भाजपा पदाधिकारी और आम नागरिकों ने इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गरिमा साह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की माता के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी न केवल एक माँ का अपमान है, बल्कि यह पूरे भारतीय समाज और मातृशक्ति का अपमान है। कांग्रेस ने एक बार फिर अपने असली चेहरे को दिखा दिया है।
भाजपा महिला मोर्चा इस अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति अब मुद्दों से भटककर व्यक्तिगत अपमान और परिवार पर आक्रमण तक सीमित हो चुकी है। यह बयान पूरे देश की अस्मिता पर चोट है। जनता कांग्रेस को इस नीच राजनीति के लिए सबक सिखाएगी।
आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता का अपमान करना वास्तव में हर भारतीय माँ का अपमान करना है। कांग्रेस की सोच परिवारवाद और नफरत से भरी है। कांग्रेस को सार्वजनिक रूप से देश से माफी माँगनी चाहिए। यह राजनीतिक दिवालियापन का सबसे बड़ा उदाहरण है।
भाजपा इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और कांग्रेस की इस मानसिकता को जनता के बीच उजागर करेगी। प्रदर्शन के दौरान मंजू पटवा प्रिया गुप्ता, पूनम भगत, दीपाली, देवयंती देवी, गायत्री, रूपम कुमारी रिमझिम सिंह, गुंजन मरांडी, रीना कुमारी, सुनीता कुमारी, बिंदिया देवी,
स्वीटी, रेनू, सुमन, विद्या देवी, सुनीता देवी, प्रमिला हांसदा, रूमी देवी, निशा देवी, अनीता देवी, रीता देवी, मनोज पासवान, अनुराग राहुल, संजीव पासवान, संतोष चौधरी, राजीव चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की और चेतावनी दी कि अगर भविष्य में भी ऐसी अमर्यादित भाषा का प्रयोग हुआ, तो कांग्रेस को जनता के प्रचंड आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।
0 Response to "भाजपा महिला मोर्चा ने विवेकानंद चौक से कांग्रेस कार्यालय तक निकाला आक्रोश मार्च"
Post a Comment