बोरियो में झारखंड मजदूर संघ की बैठक, दिलीप अध्यक्ष, अभिजीत महामंत्री बने
बोरियो में झारखंड मजदूर संघ ( प्र.) की बैठक संपन्न, दिलीप हांसदा प्रखंड अध्यक्ष और अभिजीत प्रखंड महामंत्री बनाए गए
साहिबगंज : झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की एक बैठक बोरियो प्रखंड के खेरवा गांव में श्रवण ठाकुर के आवास परिसर में मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष शिवलाल ठाकुर ने की। बोरियो प्रखंड इकाई के पुनर्गठन के लिए आयोजित इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव और केंद्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी ने मुख्य रूप से भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से दिलीप हांसदा को प्रखंड इकाई अध्यक्ष और अभिजीत कुमार रक्षित को प्रखंड महामंत्री मनोनीत किया गया।
बैठक को संबंधित करते हुए केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने कहा कि झारखंड मजदूर संघ (प्र.) गरीब मजदूर और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए काम करता है और संघ के नियमों के अनुरूप सदस्यों को चलना होगा। उन्होंने श्रम कानून के तहत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष शिवलाल ठाकुर, केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव, महामंत्री फूल कुमारी देवी, पिनाकी रंजन सेन, बुद्ध राय टुडू, बबलू मरांडी, चार्ल्स मुर्मू, गोपाल दास सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी ने प्रखंड इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाहन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमलोगों को संघ के लक्ष्यों को आम जनता तक पहुंचाने का काम करना होगा और मजदूर वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु आगे आना होगा।
0 Response to "बोरियो में झारखंड मजदूर संघ की बैठक, दिलीप अध्यक्ष, अभिजीत महामंत्री बने"
Post a Comment