दुर्गा पूजा 2025: शहर में 63 मजिस्ट्रेट और विशेष पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था


63 मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी शहर की सुरक्षा व्यवस्था, सुनसान इलाकों में भी पेट्रोलिंग दलों की रहेगी नज़र

63 मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी शहर की सुरक्षा व्यवस्था, सुनसान इलाकों में भी पेट्रोलिंग दलों की रहेगी नज़र

साहिबगंज : उपायुक्त सह दंडाधिकारी हेमन्त सती ने बताया है कि दुर्गा पूजा के दौरान शहर और आस-पास के विभिन्न चौक-चौराहों, विशेषकर संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील इलाकों  में पुलिस की विशेष निगरानी रखी जाएगी।

डीसी के निर्देशानुसार शहर के प्रत्येक चौक-चौराहों पर एक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। प्रत्येक गतिविधि और पल-पल की जानकारी उन्हें अपने वरीय अधिकारियों को देनी होगी। सुरक्षा व्यवस्था में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर तिर्की, मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा,

63 मजिस्ट्रेट, 2 पुलिस निरीक्षक, 31 अवर निरीक्षक, 41 सहायक अवर निरीक्षक, 165 लाठी बल, 240 सशस्त्र बल, 80 महिला बल और लगभग 4 दर्जन होमगार्ड जवानों को नगर थाना, जिरवाबाड़ी थाना, मुफस्सिल थाना और गंगा नदी थाना में भेजे जाने का आदेश जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि सुनसान इलाकों में स्थानीय थाना की पेट्रोलिंग गश्ती लगातार जारी रहेगी।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "दुर्गा पूजा 2025: शहर में 63 मजिस्ट्रेट और विशेष पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel