पटना में हेमंत सोरेन का भाजपा पर हमला, – अगर हम जेल नहीं गए होते, तो झारखंड में खाता भी नहीं खुलता


पटना में हेमंत सोरेन का भाजपा पर हमला, – अगर हम जेल नहीं गए होते, तो झारखंड में खाता भी नहीं खुलता

पटना में आयोजित ‘वोट अधिकार यात्रा’ के मंच से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उन्हें झूठे मामले में जेल भेजा गया, जबकि अगर ऐसा नहीं होता, तो झारखंड लोकसभा चुनाव में भाजपा का खाता भी नहीं खुलने देते।

सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार ने झारखंड की आधी आबादी को पलायन से रोकने के लिए ‘आदिवासी सम्मान’ समेत कई योजनाएं शुरू कीं। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी वोट चोरी के सहारे सत्ता में बनी हुई है।

उन्होंने कहा, “यह कोई नई बात नहीं है, भाजपा का यह गोरखधंधा पहले से चला आ रहा है। लेकिन नेता प्रतिपक्ष और हमारे बड़े भाई राहुल गांधी ने इसका सबूत जुटाकर जनता के सामने रखा है, जिसके लिए पूरा देश उनका आभारी है।”

मुख्यमंत्री ने विपक्षी एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा का मुकाबला सिर्फ एकता से संभव है। पटना में उमड़ी भारी भीड़ को उन्होंने INDIA गठबंधन की मजबूती का प्रमाण बताया।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "पटना में हेमंत सोरेन का भाजपा पर हमला, – अगर हम जेल नहीं गए होते, तो झारखंड में खाता भी नहीं खुलता"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel