बाढ़ पीड़ितों को प्रशासन ने किया राशन वितरित, सतर्क और निर्देशों का पालन करने की अपील


बाढ़ पीड़ितों को प्रशासन ने किया राशन वितरित, सतर्क और निर्देशों का पालन करने की अपील

साहिबगंज : रविवार को सदर प्रखंड के रामपुर दियारा, टोपरा दियारा एवं हरप्रसाद दियारा गांव के बाढ़ प्रभावित परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। अधिकारियों ने स्वयं मौके पर पहुँचकर प्रभावितों से संवाद किया,

उनकी आवश्यकताओं को सुना और हर संभव त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर अपर समाहर्ता गौतम भगत, अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द व अंचलाधिकारी बासकीनाथ टुडू स्वयं मौजूद रहे और राहत वितरण का संचालन किया।

अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली तथा शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। राहत सामग्री में खाद्यान्न और अन्य आवश्यक उपभोक्ता वस्तुएँ शामिल थीं। अपर समाहर्ता ने अधिकारियों को सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने एक बार फिर जिला नियंत्रण कक्ष व हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने कि अपील की।

📞 जिला नियंत्रण कक्ष, साहिबगंज हेल्पलाइन नंबर
📱9006963963, 9631155933, 9065370630
☎ 06436-356485, 06436-222101, 06436-222202


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "बाढ़ पीड़ितों को प्रशासन ने किया राशन वितरित, सतर्क और निर्देशों का पालन करने की अपील"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel