मंडल कारा के कैदी बनेंगे आत्मनिर्भर, बांस और बेंत से हस्तशिल्प सामग्री बनाना सीखेंगे कैदी


मंडल कारा के कैदी बनेंगे आत्मनिर्भर, बांस और बेंत से हस्तशिल्प सामग्री बनाना सीखेंगे कैदी

साहिबगंज: भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा मंडल कारा, साहिबगंज में कैदियों के लिए बांस और बेंत से हस्तशिल्प सामग्री बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त हेमन्त सती, जेल अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन, आरसेटी निदेशक प्रदीप कुमार झा व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना है। मौके पर आरसेटी निदेशक प्रदीप कुमार झा ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कैदी बांस और बेंत से फ्लावर पॉट, बुके, ट्रे और अन्य सजावटी सामग्री बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कैदियों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना है। वहीं उपायुक्त हेमन्त सती ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कैदियों को सतत आजीविका को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस प्रशिक्षण से कैदी आत्मनिर्भर बनकर अपने भविष्य को सुधार सकते हैं।

ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देंगे और रिहा होने के बाद कैदियों को सशक्त बनाने में मदद करेंगे। बांस और बेंत से हस्तशिल्प सामग्री बनाने का प्रशिक्षण कैदियों को सतत आजीविका के अवसर प्रदान करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल कैदियों के लिए बल्कि ग्रामीण विकास और सतत आजीविका के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होंगे।

कार्यक्रम में मंडल कारा साहिबगंज के जेल अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन, आरसेटी निदेशक प्रदीप कुमार झा, आरसेटी के राजहंस कुमार, उपेन्द्र गोप, जेल अटेंडेंडेंट सुरेन्द्र कुमार, जेल सहयोगी अभय कुमार, मंडल कारा के कैदी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "मंडल कारा के कैदी बनेंगे आत्मनिर्भर, बांस और बेंत से हस्तशिल्प सामग्री बनाना सीखेंगे कैदी"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel