हर मंगलवार और शुक्रवार को लगता है जनता दरबार, होता है समस्याओं का त्वरित समाधान
साहिबगंज : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त हेमन्त सती ने बताया है कि हर मंगलवार और शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जिसमें भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सामाजिक सुरक्षा संबंधी मामले, विभिन्न सरकारी योजनाएं, पेंशन, सड़क, राशन व अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों पर निष्पक्ष होकर समस्याएं सुनी जाती हैं और उसका समाधान भी किया जाता है।
उन्होंने बताया कि कई मामलों का ऑन द स्पॉट निबटारा भी होता है, जबकि शेष मामलों को त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित किया जाता है। उन्होंने जिलेवासियों से जनता दरबार में आकर अपने समस्याओं से मुक्ति पाने की अपील की है।
रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क
0 Response to "हर मंगलवार और शुक्रवार को लगता है जनता दरबार, होता है समस्याओं का त्वरित समाधान"
Post a Comment