झारखंड की तृप्ति लकड़ा मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2025 फाइनल में, राज्य का नाम किया रोशन


झारखंड की तृप्ति लकड़ा मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2025 फाइनल में, राज्य का नाम किया रोशन

झारखंड की बेटी तृप्ति कुमारी लकड़ा ने एक बार फिर अपने जज़्बे और मेहनत से राज्य का नाम रोशन किया है। उनका चयन एलेविटा मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2025 के अंतिम चरण के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता मिसेज वर्ल्ड जैसी प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता का आधिकारिक भारतीय चयन द्वार मानी जाती है।

गुरुवार को रांची के पिस्‍का स्थित अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए तृप्ति ने कहा कि यह मंच केवल सौंदर्य का नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और उद्देश्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “हर महिला को यह महसूस करना चाहिए कि वह असीमित हैं।”

पशु-पक्षियों के प्रति उनके गहरे लगाव ने उन्हें “डर्टी पॉज़” नामक ब्रांड की स्थापना के लिए प्रेरित किया। यह ब्रांड न केवल पालतू जानवरों के लिए आभूषण और एक्सेसरीज़ बनाता है, बल्कि सड़क पर रहने वाले कुत्तों के लिए रिफ्लेक्टिव कॉलर भी तैयार करता है, ताकि वे रात के समय दुर्घटनाओं से सुरक्षित रह सकें।

तृप्ति प्राणिक हीलिंग की साधक भी हैं। उनके अनुसार यह साधना स्वास्थ्य, प्रेम, समृद्धि और आत्मा के बीच संतुलन साधना सिखाती है। उनका मानना है कि सौंदर्य केवल बाहरी रूप में नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और उद्देश्य में निहित है।

हाल ही में विवाह के बाद भी तृप्ति ने अपने सपनों को रुकने नहीं दिया। उन्होंने साबित किया कि एक महिला अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर दोनों में सफलता हासिल कर सकती है।

एलेविटा मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2025 का ग्रैंड फिनाले आगामी महीनों में होने वाला है और तृप्ति पूरे समर्पण और मेहनत के साथ इसकी तैयारी में जुटी हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता का प्रतीक है, बल्कि झारखंड की महिलाओं के लिए प्रेरणा भी है, जो अपने सपनों को साकार करने की राह में संघर्षरत हैं।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "झारखंड की तृप्ति लकड़ा मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2025 फाइनल में, राज्य का नाम किया रोशन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel