सीएम सोरेन ने निभाया अपना वादा, महिलाओं के खाते में पहुंचे 2500 रुपये
साहिबगंज : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने ठीक करम पर्व से पहले ही मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की महिलाओं को ₹2500 की राशि उनके खातों में भेजकर अपना वादा पूरा किया है। यह राशि अगस्त माह की है। बता दें कि सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को यह राशि ट्रांसफर करने के निर्देश चार दिन पहले ही दिए थे। खाते में रुपए आने के बाद लाभुक महिलाओं में खुशी है।
क्या है मैया सम्मान योजना?
यह योजना झामुमो के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले किए गए वादों का हिस्सा है। इसका उद्देश्य राज्य की 18 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत पहले ₹1,000 की राशि दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर ₹2,500 कर दिया गया है।
यह राशि सीधे लाभुक महिलाओं के खातों में भेजी जाती है। साहिबगंज जिले की लाभुक महिलाएं अब करम पर्व से पहले अपने खाते में ₹2,500 की राशि देखकर उनकी खुशी बढ़ गई है।
सीएम सोरेन ने आज ट्वीट कर कहा- "करम पर्व की खुशियाँ इस बार होंगी दोगुनी! पिछले एक वर्ष से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखण्ड की सभी बहनों के खातों में नियमित रूप से 2500 रुपये की सम्मान राशि पहुँच रही है। मतलब साल के पूरे 30,000, यह संभव हुआ है आप बहनों के अटूट विश्वास और समर्थन से।
स्वावलंबी और सशक्त झारखण्ड के सपने को साकार करने के लिए हमारी सरकार लगातार बहनों के खातों में यह सम्मान राशि भेज रही है, ताकि उन्हें आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता मिले।
0 Response to "सीएम सोरेन ने निभाया अपना वादा, महिलाओं के खाते में पहुंचे 2500 रुपये"
Post a Comment