109वीं जयंती पर साहिबगंज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि
109वीं जन्मजयंती पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की गई श्रद्धांजलि
साहिबगंज : प्रखर राष्ट्रवादी, अंत्योदय व एकात्म मानववाद के प्रणेता जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जन्मजयंती पर गुरुवार को नगर भाजपा की ओर से चैती दुर्गा स्थित दीनदयाल चौक पर उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जन्मजयंती के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजमहल के निवर्तमान विधायक अनंत कुमार ओझा ने उपस्थित भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राएं व आम नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सही सोच का परिणाम है कि
आज भारत सरकार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को प्रधानमंत्री आवास, जनधन बैंक खाता, रसोई गैस, शौचालय, लोगों को इलाज कराने के लिए 5 लाख रुपए तक का आयुष्मान भारत योजना का लाभ उपलब्ध कराकर लोगों को सही तरीके से जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त किया है।
जिसके कारण आज देश में 2014 के बाद लगभग 25 करोड़ परिवार गरीबी रेखा से ऊपर उठकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। पूर्व विधायक ओझा ने कहा कि आज जिस प्रकार भारत के युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं, उसी का परिणाम है कि आज देश में
विभिन्न प्रकार के अस्त्र-शस्त्र और लड़ाकू विमान बनाकर दुश्मन देश के घर में घुसकर दुश्मनों को मारने का साहस रखता है, जो कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से देखा भी गया है। दूसरी ओर इसरो के बैज्ञानिकों के सफल परीक्षण से भारत चांद पर पहुंचने वाला पहला देश बना।
कार्यक्रम में जिला के स्नैक मैन के नाम से जाने जाने वाले और सैकड़ों विषैले सांपों का रेस्क्यू कर सैकड़ों लोगों के जीवन को काल-कल्वित होने से बचाने वाले जीतेन्द्र हजारी को ओझा द्वारा अंगवस्त्र, सिद्धो-कान्हु की प्रतिमा एवं फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजय पटेल ने किया। वहीं, संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह निवर्तमान नगर परिषद उपाध्यक्ष रामानन्द साह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्मेंद्र कुमार, गौतम यादव, चंद्रभान शर्मा, चांदनी देवी, जयप्रकाश सिन्हा, विनोद चौधरी, कुंदन साह,
मनोज पासवान, संतोष चौधरी, अवधेश यादव, संजीव पासवान, जयकांत वर्मा, बबलु तिवारी, रंजन पाण्डेय, श्वेता श्रीवास्तव, सिंधु पाठक, डब्लू ओझा, गौतम पंडित ,अंगद यादव, भूलन दुबे, आदित्य राज, हेमंत तांती, मुन्ना तांती ,कन्हाई पासवान सहित सैकड़ों नेता, कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं व आम नागरिक उपस्थित थे।
0 Response to "109वीं जयंती पर साहिबगंज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि"
Post a Comment