चैंबर ऑफ कॉमर्स ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन, एसपी ने भयमुक्त वातावरण में व्यापार करने की बात कही
साहिबगंज : ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सौजन्य से बुधवार की देर शाम विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरक्षी अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस प्रशासन, व्यापारी एवं आम जनता के बीच समन्वय स्थापित करते हुए कई विषयों पर मुख्य रूप से चर्चा की।
एसपी अमित कुमार सिंह ने ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्य एवं व्यापारी वर्ग के लोगों को पूरी सुरक्षा के साथ भय मुक्त माहौल में व्यवसाय करने की बात कही। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन और व्यवसायियों के बीच समन्वय के साथ कार्य करने से जिला का सर्वांगीण विकास अवश्य होगा।
मौके पर ईस्टर्न चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जाहिद खान, सचिव विवेक कुमार, चैंबर के सदस्य, मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार कुशवाहा, बरहरवा एसडीपीओ मंगल सिंह जमुदा, राजमहल सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर विमलेश कुमार त्रिपाठी, साहिबगंज एसडीपीओ किशोर कुमार तिर्की, नगर थाना पुलिस निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता, सदर सर्किल इंस्पेक्टर राजीव रंजन एवं विभिन्न थानों के थाना प्रभारी मौजूद रहे।

0 Response to " "
Post a Comment