डीसी ने आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र और दो अन्य विद्यालयों का किया निरीक्षण


डीसी ने आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र और दो अन्य विद्यालयों का किया निरीक्षण

साहिबगंज : उपायुक्त हेमन्त सती ने जिले के आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र और दो विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों व अध्ययनरत विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए उपायुक्त ने स्वतः संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मरम्मती कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन की मरम्मत और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है,

क्योंकि यह प्रशिक्षण केंद्र जिले के उभरते खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण संस्था है। उपायुक्त ने केंद्र में खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उर्दू मध्य विद्यालय और समदा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का उपायुक्त ने विद्यालयों में उपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों की उपस्थिति पर नाराजगी जताई और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने पर बल दिया।

उपायुक्त ने दोनों विद्यालयों में सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में छात्रों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। लोगों ने उपायुक्त के निरीक्षण और निर्देशों से जिले के शिक्षा और खेल क्षेत्र में सुधार की उम्मीद जताई है।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "डीसी ने आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र और दो अन्य विद्यालयों का किया निरीक्षण"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel