साहिबगंज जैप- 9 परिसर में 61 फलदार पौधों का रोपण, गंगा नदी की महत्ता पर भी हुई चर्चा


साहिबगंज जैप- 9 परिसर में 61 फलदार पौधों का रोपण, गंगा नदी की महत्ता पर भी हुई चर्चा

साहिबगंज : गंगा मिशन कोलकाता द्वारा आयोजित गंगा हरित अभियान के तहत बीते दिनों जिला मुख्यालय स्थित जैप- 9 परिसर में फलदार पौधों का रोपण  किया गया। मुख्य अतिथि जैप- 9 के प्रभु प्रसाद नीसो, भगवान मांझी अनिस, मेजर संजय सिंह द्वारा आम, कटहल, सपाटु, आंवला, अमरूद  का पौधा जैप- 9 परिसर में लगाया गया।

प्रभु प्रसाद नीसो ने अपने संबोधन में कहा कि जब समाज, संस्था और प्रशासन एकजुट होकर आगे बढ़ते हैं, तभी प्रकृति व पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प साकार होता है। प्रकृति की रक्षा करना छोटे-बड़े सभी की जिम्मेदारी है। ये प्राकृतिक आपदाएं प्रकृति से छेड़छाड़ का ही नतीजा है।

पृथ्वी को बचाने के लिए हम लोगों को बढ़-चढ़ कर पौधों का रोपण करना होगा। क्योंकि वृक्ष ही प्रकृति है और प्रकृति ही जीवन है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधा लगाकर हमें पर्यावरण और वातावरण को हरा-भरा रखना होगा। वृक्ष नहीं होगा तो बारिश नहीं होगी, बारिश नहीं होगी तो भोजन नहीं मिलेगा।

हम सभी को पानी, वायु और भोजन की आवश्यकता होती है। इन सब की आपूर्ति वृक्ष द्वारा पूरी होती है। पेड़ लगाने से भूमि कटाव की रोक-थाम होती है। पेड़- पौधों से हरियाली के साथ-साथ पक्षियों को रहने के लिए अपना घर मिलता है।

इस अवसर पर गंगा नदी की महत्ता पर भी प्रकाश डाला गया। मौके पर गंगा मिशन के सुरेश निर्मल, राजेश गुप्ता, जैप- 9 हवलदार अनिल सिंह, पारस ठाकुर, राजन कुमार समेत सैकड़ों सशस्त्र बल एवं अन्य लोग उपस्थित थे।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "साहिबगंज जैप- 9 परिसर में 61 फलदार पौधों का रोपण, गंगा नदी की महत्ता पर भी हुई चर्चा"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel