साहिबगंज में समय से पहले आया था मानसून, लेकिन विदाई समय पर


साहिबगंज में समय से पहले आया था मानसून, लेकिन विदाई समय पर

साहिबगंज : साहिबगंज जिला में इस साल मानसून समय से पहले आया था, लेकिन इसकी विदाई समय पर हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने 15 सितंबर के आसपास मानसून वापस लौटने की संभावना जताई थी। मानसून आमतौर पर एक जून तक केरल में प्रवेश करता है और आठ जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है।

यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से वापसी करना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है। साहिबगंज में इस साल जून के तीसरे सप्ताह में मानसून की पहली बारिश हुई थी। साहिबगंज में इस मानसून सीजन में अब तक 836.2 मिमी बारिश हुई है।

यह सामान्य बारिश 778.6 मिमी से सात प्रतिशत अधिक है। मानसून साहिबगंज जिला के कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। हालांकि, हिमालयी राज्यों में बादल फटने और बाढ़ से भूस्खलन हुआ और व्यापक क्षति हुई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पुल और सड़कें बह गईं, जबकि जम्मू-कश्मीर में बार-बार बादल फटने और भूस्खलन की घटनाएं हुईं।

मॉनूसन की वापसी भले होने जा रही है, लेकिन साहिबगंज में अभी बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग की रिपोर्ट अनुसार, 20 सितंबर तक मूसलाधार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि यहां आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। कई इलाकों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "साहिबगंज में समय से पहले आया था मानसून, लेकिन विदाई समय पर"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel