'सांसद खेल महोत्सव' अंतर्गत साइक्लोथॉन का आयोजन, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा
साहिबगंज : जिले के रेलवे जनरल इंस्टीच्यूट मैदान से अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा तक गुरुवार सुबह 'सांसद खेल महोत्सव' के तहत साइक्लोथॉन का आयोजन हुआ। हजारों युवाओं और खेल प्रेमियों की भागीदारी के बीच आयोजित इस भव्य साइक्लोथॉन का नेतृत्व पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा ने किया।
उन्होंने कहा कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ्य 'युवा फॉर विकसित भारत अभियान' को जन-जन तक पहुंचाना और खेल तथा स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। वहीं मनोज तांती ने कहा कि खेल न केवल शरीर को तंदुरुस्त रखते हैं, बल्कि समाज को अनुशासन और ऊर्जा से भी भरते हैं।
उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि यदि देश को विकसित भारत बनाना है तो पहले फिटनेस और स्वास्थ्य पर जोर देना होगा। इसके पूर्व लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। साइक्लोथॉन में न केवल भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए,
बल्कि विभिन्न खेल संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और आम लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी ने एक साथ "मोदी का है नारा-स्वस्थ भारत हो हमारा, मैं भी फिट-इंडिया फिट" जैसे नारे लगाए। प्रतिभागियों का कहना था कि इस तरह के आयोजन से न केवल खेल को बढ़ावा मिलता है, बल्कि लोगों में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।
0 Response to "'सांसद खेल महोत्सव' अंतर्गत साइक्लोथॉन का आयोजन, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा"
Post a Comment