टूरिस्ट सर्किट बनाकर साहिबगंज को विकसित करेंगे विधायक एम.टी. राजा
टूरिस्ट सर्किट बनाकर साहिबगंज जिला को विकसित करेंगे: विधायक एम.टी. राजा, 'कंचनजंघा टूरिस्ट फेस्टिवल' में पहली बार शामिल हुआ झारखंड
साहिबगंज : पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित तीन दिवसीय 'कंचनजंघा टूरिस्ट फेस्टिवल' में इस वर्ष झारखंड राज्य को पहली बार शामिल किया गया था। इसकी पहल राजमहल विधायक मोहम्मद ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने की थी।
उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट का मुख्य केंद्र बिंदु सिलीगुड़ी में आयोजित इस टूरिस्ट फेस्टिवल में झारखंड और विशेष कर साहिबगंज जिला को जोड़ने का प्रयास किया गया है, ताकि साहिबगंज जिला भी पर्यटन के क्षेत्र में विकसित हो और यहां पर्यटकों का बड़े पैमाने पर आगमन हो।
इसके लिए आवश्यक सुविधाएं और सुरक्षा सरकार के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले के पर्यटन स्थल के विकास एवं पर्यटकों के लिए झारखंड सरकार विशेषज्ञों के साथ पर्यटन स्थल को सजाने एवं संवारने की कवायद कर रही है। पर्यटन एवं खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं।
टूरिस्ट फेस्टिवल में विधायक ने साहिबगंज जिले की तमाम पर्यटन स्थलों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह जिला नॉर्थ-ईस्ट को भी जोड़ता है। अमेरिका, इंग्लैंड, स्पेन, नेपाल, रूस जैसे अन्य देश के पर्यटक यहां के ऐतिहासिक धरोहर और पर्यटक स्थलों का भ्रमण करने यहां आते हैं और झारखंड की संस्कृति को अनुभव करते हैं।
विधायक ने झारखंड का इकलौता बर्ड सेंचुरी पक्षी अभ्यारण, राजमहल के गंगा तट पर लगने वाला महाकुंभ यानि राजकीय माघी पूर्णिमा मेला, मोती झरना जलप्रपात, अमर शहीद सिद्धो - कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह स्थित क्रांति स्थल, विश्व प्रसिद्ध इस्कॉन कन्हाई नाट्यशाला, जामी मस्जिद, बाराद्वारी, सिंघी दलान,
अकबरी मस्जिद, फांसी घर, फॉसिल्स पार्क, फूड ग्रैंड फॉसिल्स व जिले के अन्य ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों से अवगत कराया। इसके अलावा उन्होंने झारखंड की राजधानी रांची के पास हुंडरू फॉल्स, जोन्हा फॉल्स, दसम फॉल्स, टाइगर हिल, रॉक गार्डन,
बिरसा जूलॉजिकल पार्क, जगन्नाथ मंदिर, दिउडी मंदिर, रामगढ़ का रजरप्पा मंदिर, गिरिडीह का पारसनाथ पहाड़ व पारसनाथ मंदिर, दुमका का मसानजोर डैम, बाबा बासुकीनाथ मंदिर, धनबाद का मैथन डैम एवं पंचैत डैम, देवघर का बाबा बैजनाथ धाम मंदिर एवं त्रिकूट पर्वत के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी वर्षों में साहिबगंज में भी 'वर्ल्ड टूरिस्ट फेस्टिवल' जैसा आयोजन कराया जाएगा, ताकि यहां के अमूल्य धरोहरों, ऐतिहासिक स्थलों और पर्यटन क्षेत्रों को सारा भारत देख-समझ सके।
0 Response to "टूरिस्ट सर्किट बनाकर साहिबगंज को विकसित करेंगे विधायक एम.टी. राजा"
Post a Comment